English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-14 081017

झारखंड राज्य के कम से कम 36 मजदूर पिछले दो महीने से मध्य एशियाई देश तजाकिस्तान में फंसे हुए हैं और उन्होंने राज्य सरकार से अपनी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

अधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने बताया कि फंसे हुए मजदूर सोशल मीडिया के जरिये अपने परिवार से संवाद कर रहे हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी पारेषण लाइन बिछाने के लिए उन्हें ले गई थी और उनका पासपोर्ट रख लिया है।

Also read:  76th Independence Day: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

उन्होंने बताया कि मजदूरों का आरोप है कि उन्हें खराब खाना दिया जा रहा है और उनके पास रुपये बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया फंसे हुए मजदूर पिछले साल 19 दिसंबर को तजाकिस्तान गए थे और भारत में काम करने वाली कंपनी के एजेंटों ने उन्हें अच्छी तनख्वाह देने का वादा किया था।

Also read:  दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ , एक सर्वे के अनुसार उन्हें इसमें 75 पीसी रेटिंग मिली

हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मजदूरों के फंसे होने की शिकायत मिली है और उनको यथा शीघ्र लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Also read:  Toolkit Case: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट आज दोपहर दो बजे दिशा रवि की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी