English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-01 073657

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के तीनों राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी, जहां हाल में चुनाव संपन्न हुए हैं और दो मार्च को चुनावी नतीजे आयेंगे।

 

नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलाइंस (एनईडीए) के संयोजक श्री सरमा ने कहा कि राजग का कोई भी सहयोगी दल कांग्रेस या तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगा। तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर श्री सरमा ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में यथास्थिति बनी रहेगी।

Also read:  आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे पहले भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी , क्या है एजेंडा जानें

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा जबकि नगालैंड में हमारी गठबंधन की सरकार है। उन्होंने कहा कि मेघालय में भाजपा द्वारा जीती गई सीटों की संख्या के आधार पर मुख्यमंत्री का फैसला किया जाएगा।गौरतलब है कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड तथा मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए हैं और तीनों राज्यों के नतीजे दो मार्च को आएंगे।

Also read:  बीजेपी 2024 में 42 लोकसभा सीटों में से 35 या उससे अधिक सीटें जीतती है तो ममता बनर्जी सरकार 2025 तक गिर जाएगी

एग्जिट पोल के मुताबिक हालांकि त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान है और नगालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार हैं, जबकि मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना जतायी गयी है।

Also read:  बिलासपुर नें व्यापारी की हत्या, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार