English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-01 113859

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को उस समय भारी धक्का पहुंचा, जब बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त और आम आदमी पार्टी की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष भास्कर राव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी अभी दिल्ली में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से उबरी नहीं थी कि भास्कर राव में उस तगड़ा झटका लगा है।

 

आम आदमी पार्टी पंजाब की तरह कर्नाटक में भी सत्ता के विस्तार के लिए जोरशोर से लगी थी लेकिन इस बीच भास्कर राव ने पार्टी को नमस्ते कहकर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारी परेशानी में डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक भास्कर राव कर्नाटक में आम आदमी पार्टी की प्रबल विरोधी और फिलहाल सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

Also read:  अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी फंसे विवादों में, मामले पर आज कांग्रेस का 'हल्ला बोल', संसद से सड़क तक होगा प्रदर्शन

लेकिन इस मामले में बेहद दिलचस्प है कि राव ने यह कदम ऐसे वक्त उठाया जब आगामी विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक आ गये हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी का कर्नाटक में पार्टी का झंडा बुलंद करने का सपना चकनाचूर हो सकता है। बताया जा रहा है पूर्व आईपीएस भास्कर राव ने यह फैसला कर्नाटक सरकार के राजस्व मंत्री आर अशोक से मुलाकात के बाद लिया है।

इतना ही नहीं भास्कर राव पार्टी में शामिल होने से पहले तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख के अन्नामलाई और कर्नाटक चुनाव के भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात कर चुके हैं। जिसके बाद से इस तरह का अंदेशा था कि भास्कर राव भाजपा खेमे में शामिल हो सकते हैं।

Also read:  मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित बेलेश्वर महादेव मंदिर में 36 लोगों की दर्दनाक मौत, पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 का मुआवजा

भास्कर राव पिछले साल अप्रैल में भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने के बाद आप में शामिल हुए थे और उनके सार्वजनिक जीवन के अनुभव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने उन्हें कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बनाया था।

Also read:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगवान देवनारायण ने 'सबका साथ' के माध्यम से 'सबका विकास' का मार्ग दिखाया