English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-07 164110

 नगालैंड में नेफ्यू रियो और मेघालय में कॉनराड संगमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। नेफ्यू रियो ने दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, वहीं संगमा कॉनराड का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे संपन्न हुआ।

 

संगमा कॉनराड दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री बने हैं। दोनों के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा उपस्थित रहे।

Also read:  कमलनाथ का स्टार प्रचारक दर्जा रद्द किए जाने का आदेश "अजीब-सा और अनुचित" : दिग्विजय सिंह

इसके साथ ही दोनों ही राज्यों में दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। मेघालय में NPP के स्निआवभलंग धर और प्रिस्टोन तेनसोंग ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। वहीं नगालैंड में टी.आर जेलियांग और यानथुंगो पैट्टन को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। मेघालय में गवर्नर फागू चौहान ने संगमा के साथ 12 विधायकों को भी कैबिनेट की शपथ ग्रहण की है। इनमें 8 विधायक NPP के, 2 विधायक UDP के और 1-1 विधायक भाजपा और HSPDP पार्टी के हैं। भाजपा से एलेक्जेंडर लालू हेक को मंत्री पद दिया गया है।

Also read:  चीन ने रक्षा बजट में किया 7.1 प्रतिशत की वृद्धि, भारत का तीन गुना हुआ चीन का रक्षा बजट

बता दें कि, नागालैंड में फिर से NDPP-BJP गठबंधन ने सत्ता में वापसी की है। सूबे की 60 सीटों वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम में NDPP-BJP ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थीं, जिनमें से NDPP ने 25 और BJP ने 12 सीट हासिल की थीं। NDPP 2017 में अस्तित्व में आई थी।

Also read:  गणतंत्र दिवस हिंसा: आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार