English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-10 123952

‘लैंड फॉर जॉब’ स्कैम में लालू यादव के परिवार की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा खबर यह है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी है।

 

ईडी ने शुक्रवार सुबह बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित निवास पर छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, लालू यादव के करीबियों पर भी कार्रवाई हुई है। दिल्ली, मुंबई, बिहार और झारखंड में करीब 15 स्थानों पर कार्रवाई की गई है।

Also read:  उत्तराखंड राज्य 22 वां स्थापना दिवस, उत्तराखंड के इन पर्यटन स्थलों को नहीं देखा होगा आपने ! दिल हो जाएगा बाग-बाग

लालू की बेटियां और करीबी भी निशाने पर

जानकारी है कि लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है। हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है, जिनके घर पर ईडी की टीम मौजूद है।

पटना से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने राजद के पूर्व विधायक सैयद अबु दोजाना के पटना के फुलवारीशरीफ स्थित आवास पर छापेमारी की। पूर्व विधायक अबू दोजाना लालू के करीबी हैं। पेशे से बिल्डर हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के लिए पटना ईडी के चार सदस्यों की एक टीम पहुंची है। ईडी के एक अधिकारी का कहना है कि आगे की जांच चल रही है।

Also read:  Farmers Protest Updates: शंभू बॉर्डर पर बवाल, किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रदर्शनकारियों ने नदी में फेंके बैरिकेड

राबड़ी देवी और लालू यादव से हो चुकी पूछताछ

इस मामले में ईडी की टीम पहले ही लालू यादव और उनकी पूर्व मुख्यमंत्री पत्नी राबड़ी देवी से भी पूछताछ कर चुकी है। लालू यादव अभी अपनी सांसद बेटी मिसा भारती के दिल्ली स्थित निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यही उनसे पूछताछ की गई थी।

Also read:  आज 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस', PM Modi और अमित शाह ने देश के विभाजन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि