English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-16 084501

असम सरकार ने पिछले दो सालों में विज्ञापन पर रुपये 130.59 करोड़ खर्च किए हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को काफी पीछे छोड़ दिया है। सोनेवाल के पांच साल के कार्यकाल में 125.6 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

असम विधानसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सूचना और जनसंपर्क मंत्री पीयूष हजारिका ने बताया कि साल 2021-22 और 2022-23 के लिए राज्य सरकार ने कुल 132 करोड़ रुपये विज्ञापन के लिए जारी किए थे। जिसमें पिछले दो वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 130.59 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

Also read:  COVID-19 update : देश में पिछले 24 घंटे में 16,311 नए कोविड केस आए, 161 की हुई मौत

उन्होंने आगे बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के पांच साल के कार्यकाल में सरकार ने 132.3 करोड़ रुपये विज्ञापन के लिए जारी किए थे। इसमें से 125.6 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अब सोनोवाल केंद्र सरकार में मंत्री हैं। हजारिका ने बताया कि 2016 में पहली बार भाजपा की सरकार आने के बाद से अब तक विज्ञापन पर कुल 256.19 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये विज्ञापन अखबार, रेडियो, टीवी चैनल, मैगजीन और अन्य मीडिया में दिए गए।

Also read:  मुझे पीएम से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर उन्हें इन पहलवानों की चिंता है, तो उन्होंने उनसे बात क्यों नहीं की या उनसे मुलाकात क्यों नहीं की- प्रियंका गांधी