English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-05-02 121859

बॉलीवुड की न्यू मॉम आलिया भट्ट ने अपने हॉलीवुड डेब्यू से पहले फैशन के सबसे बड़े ईवेंट Met Gala 2023 में डेब्यू कर लिया है।

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हो रहे मेट गाला ईवेंट में Alia Bhatt ने नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग की ड्रेस के साथ डेब्यू किया। बॉलरूम व्हाइट पर्ल गाउन में आलिया भट्ट किसी एंजेल से कम नहीं लग रही हैं। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मेट गाला ईवेंट की फोटोज शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने अपनी ड्रेस के बारे में भी बताया है।

Also read:  आनंद मोहन सहरसा जेल से रिहा, 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम कृष्णैया की हुई हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे

आलिया भट्ट की मोती वाली ड्रेस का हीरो

आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनकी ड्रेस डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की है, जिसे 1 लाख भारतीय मोतियों को सजाया गया है। ऐसे में फैंस आलिया के डिजाइनर की तारीफ कर रहे हैं लेकिन इसके साथ ही आलिया ने बताया कि इस ड्रेस के पीछे का असली हीरो कौन है। आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में पालतू बिल्ली एडवर्ड का नाम लिया है और ड्रेस के व्हाइट कलर को एडवर्ड के नाम किया है। आलिया भट्ट को बिल्लियों से बेहद लगाव हैं और उनके पास कई बिल्लियां भी हैं। आलिया का एडवर्ड एक पर्शियन कैट है।

Also read:  गुजरात कांग्रेस को लग सकता बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले 500 से ज्यादा NSUI के कार्यकर्ता कर सकते BJP ज्वाइन

आलिया भट्ट का हॉलीवुड डेब्यू

आलिया भट्ट इस साल हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से गेल गैडोट के साथ डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी के दौरान की थी। फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार का नाम ‘कीया धवन’ है। बीते दिनों फिल्म ‘Heart of Stone’ का एक टीजर रिलीज हुआ था जिसमें आलिया का एक्शन अवतार देखने को मिला था। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई थी। इसके अलावा इस साल आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम किरदारों में नजर आएंगी।