English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-05-02 121447

 महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म एक्टर सलमान खान, उद्धव ठाकरे को लेकर बयान दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सलमान खान को सुरक्षा दी जाएगी।

मुंबई से सुरक्षित कोई अन्य शहर नहीं है। इसके अलावा फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबरी ढांचा गिरने के समय मैं खुद कार्यकर्ता के रूप में वहां था, लेकिन उद्धव ठाकरे ये बताएं कि वो कहां थे? उसके बाद ही वह हिंदुत्व पर बात करें। इसके अलावा फडणवीस ने बरसु रिफायनरी पर भी बयान दिया।

Also read:  दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार की कंट्रोवर्सी पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला, केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से किया शुक्रिया

सलमान खान पर कही ये बात 

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता सलमान खान को सुरक्षा दी जाएगी। मुंबई से सुरक्षित कोई अन्य शहर नहीं है। गौरतलब है कि बीते समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद से सलमान की सुरक्षा बढ़ी है।

Also read:  Lucknow Super Giants की टीम ने यूपी के CM योगी को गिफ्ट किया बल्ला

उद्धव पर हमलावर हुए फडणवीस 

फडणवीस ने कहा कि बाबरी ढांचा गिराने के समय वह खुद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में वहां थे, लेकिन उद्धव ठाकरे कहां थे यह स्पष्ट करें? उसके बाद ही हिंदुत्व की बात करें। पीएम मोदी पर जनता का भरोसा है। कांग्रेस प्रवक्ता या नेता जितना भी पीएम मोदी के खिलाफ बोलेंगे, उतना पराजित होंगे। अगले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे रहेगी।

Also read:  पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल के दौरान AMAZON ने संसदीय समिति के सामने पेश होने से इंकार कर दिया

बरसु रिफाइनरी पर कही ये बात 

फडणवीस ने कहा कि निश्चित कुछ लोगों की पहचान की गई है, कुछ नेताओं की भी पहचान की गई है और कुछ ऐसे नेताओं की भी पहचान की गई है जो बार-बार आंदोलन में होते हैं, और कुछ लोग ऐसे हैं उनका एक गुट है ,जो राज्य में अशांति पैदा करना चाहते हैं। ऐसा इनपुट मिला है।