English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-07-18 105211

उमेश पाल हत्याकांड के बाद तकरीबन पांच महीने से फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी में एसटीएफ समेत सभी एजेंसियां नाकाम हैं। प्रयागराज से दिल्ली और मुंबई तक एसटीएफ ने तलाश कर ली, लेकिन माफिया की पत्नी नहीं मिली।

शाइस्ता पर अभी 50 हजार रुपये का इनाम है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने के लिए शासन को संस्तुति के लिए भेजी गई है। साथ ही अशरफ की पत्नी जैनब और बहन आयशा पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी है। ये दोनों भी हत्या के बाद से फरार हैं।

Also read:  Delhi Corona Rules: दिल्ली में लोगों को राहत आज से 50 प्रतिशत के साथ खुलेंगे रेस्तरां, सिनेमा हॉल, जानें नई गाइडलाइंस

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

24 फरवरी की शाम सुलेमसराय में घर के बाहर कार से उतरते ही उमेश पाल और दो सरकारी गनर की गोली व बम मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में अतीक-अशरफ के साथ शाइस्ता परवीन को भी नामजद किया गया था। वह भी घटना के कुछ घंटे बाद चकिया वाले मकान से फरार हो गई।

Also read:  कोरोना की चपेट में आए बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री समेत पांच मंत्री

इस बीच उसके पति अतीक और देवर अशरफ का भी कत्ल हो गया। बेटा असद एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। घर ढहाया गया और नौकर भी जेल भेज दिए गए। मगर शाइस्ता गायब है।

शाइस्ता लगातार बदल रही लोकेशन

माफिया की पत्नी की कई बार अलग-अलग जगह लोकेशन मिलने पर एसटीएफ व एसओजी ने छापेमारी की, लेकिन वह मिली नहीं। अशरफ की ससुराल हटवा में भी मौजूदगी की सूचना पर एसटीएफ पहुंची थी।

Also read:  नूपुर शर्मा के बयान के बाद देश में गर्माई राजनीतिक, मयावती ने कहा-सिर्फ सस्पेंड व निकालने से नहीं होगा काम, सख्त कानून के तहत भेजना चाहिए जेल

एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार का कहना है कि शाइस्ता पर इनाम बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू है। एक लाख रुपये की इनामी राशि शासन स्तर से घोषित होनी है। गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।