English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते दिनों उन्होंने जानकारी दी थी कि जल्द ही उनके घर नया मेहमान आने वाला है. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट कर रही हैं. बीते दिनों उनकी फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो समुद्र के किनारे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं. इन खबरों से इतर उनके थ्रोबैक वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इसी कड़ी में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Dance) का एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है.

Also read:  'देसी गर्ल' ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक, अपनी लाडली को सीने से लगाए प्यार लुटाती आई नजर

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) वीडियो में ‘ओए बॉय चार्ली’ (Oye Boy Charlie) सॉन्ग पर स्टेज पर डांस से धमाल मचा रही हैं. उनका यह थ्रोबैक डांस वीडियो जी सीने अवॉर्ड 2013 का है. वीडियो को जी सिने अवॉर्ड के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को अभी तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शक सहित सारे सितारे अनुष्का शर्मा की परफॉर्मेंस पर खूब ताली बजा रहे हैं.

Also read:  The Family Man Season 2: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, 12 फरवरी को होगा प्रीमियर

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि वो साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ उनकी भव्य फिल्म ‘आदिपुरुष (Adipurush)’ में नजर आ सकती हैं. लेकिन बाद में खबर आई है कि ये सारी अफवाहें हैं. अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं. हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘बुलबुल’ थी. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ रिलीज हुई थी, जिसने धमाल मचाकर रख दिया था.