English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

UPSC: यूपीएससी की परीक्षा से इस साल Geologist और Geophysicist पदों को हटा दिया गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने नोटिफिकेशन जारी करके बताया, “Geologist और Geophysicist के पदों पर कोई वैकेंसी न होने की वजह से इन पदों को कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट एग्जामिनेशन 2021 की परीक्षा से हटा दिया गया है.” बता दें कि परीक्षा के लिए एप्लिकेशन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं.

Also read:  IGNOU Admissions 2020: फिर से आगे बढ़ी आवेदन की प्रक्रिया

यूपीएससी परीक्षा से दो पदों को हटाने के बाद यूपीएससी ने इस परीक्षा में दो नए पदों साइंटिस्ट-बी (जियोफिजिक्स) और साइंटिस्ट-बी (केमिकल) को जोड़ दिया है. वहीं, जूनियर हाइड्रोजियोलिस्ट (Junior Hydrogeologist) के पद को साइंटिस्ट बी (हाइड्रोलॉजी) का नाम दिया गया है.

Also read:  CBSE के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा फीस माफी के लिये SC में दायर याचिका, जानिए डिटेल