English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-21 095649

संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी चरण में पहुंचने से पहले आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसदीय दल की बैठक हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, प्रहलाद सिंह पटेल, भूपेंद्र यादव और अन्य नेता बैठक में पहुंचे हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए मौजूद हैं। संसदीय दल की ये बैठक दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हो रही है। एक नोटिस जारी करते हुए बीजेपी ने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया था।

Also read:  सभी घरों को स्रोत पर ही कचरे के पृथक्करण के लिए कूड़ेदान मिलें

इसके अलावा बीजेपी ने राज्यसभा में सभी सांसदों की उपस्थिति के लिए व्हिप जारी किया है और सदन में सरकार द्वारा पेश विधेयकों पर अपना समर्थन देने को कहा है। सरकार राज्यसभा में आज चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक-2021 पेश कर सकती है। इससे पहले लोकसभा में सोमवार को इस विधेयक को पारित किया गया था।

Also read:  16 जुलाई को पीएम मोदी देश को समर्पित करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, 13 एक्सप्रेसवे वाला पहला राज्य बना यूपी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 दिसंबर को हुई संसदीय दल की बैठक में बीजेपी सांसदों से कहा था कि सदन में उन्हें अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए, भले ही महत्वपूर्ण विधेयक सूचीबद्ध हों या ना हों, क्योंकि लोगों ने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें चुनकर संसद में भेजा है।