English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-13 132353

चिनाब नदी कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ने का काम करती है। इस चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनकर तैयार हो गया है।

 

अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते समय साल 2002 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। सुरक्षा व अन्य कारणों के चलते इसका निर्माण साल 2008 में रोक दिया गया था।

इसके बाद साल 2010 में काम फिर से शुरू हुआ और यह अब बनकर तैयार हो गया है। दुनिया के सबसे ऊंचे इस सिंगल-आर्च रेलवे ब्रिज पर ओवरआर्क डेक का अंतिम टुकड़ा 13 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसे गोल्डन जॉइंट भी कहा जा रहा है। इसके साथ ही सीधे ट्रेन से कश्मीर पहुंचा जा सकेगा।

Also read:  गौतमबुद्ध नगर जिले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध

 कोंकण रेलवे के अध्यक्ष और एमडी संजय गुप्ता ने कहा कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज का गोल्डन ज्वाइंट आज लांच किया जाएगा। यह एक लंबी यात्रा रही है, गोल्डन ज्वाइंट शब्द सिविल इंजीनियरों द्वारा गढ़ा गया था।

Also read:  बिहार चुनाव: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- मोदी हैं तो मुमकिन है, नीतीश हैं तो प्रदेश आगे बढ़ेगा