English മലയാളം

Blog

गया: 

Bihar Election 2020: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बिहार में चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन है और नीतीश हैं तो प्रदेश आगे बढ़ेगा, इसको याद रखना. रविवार को गया (Gaya) के गांधी मैदान से बिहार चुनाव के अभियान की शुरुआत करते हुए नड्डा ने कहा कि देश का नेतृत्व आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जी के हाथों में जैसे सुरक्षित है, आवश्यकता इस चीज़ की है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के हाथों में सुरक्षित हो. उन्होंने साफ़-साफ़ कहा कि सारा एनडीए (NDA) कटिबद्ध है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे और एनडीए की सरकार लाएंगे.

Also read:  बिहार में चुनावी रैली में बोले PM नरेंद्र मोदी, अगर नीतीश सरकार ने त्वरित कार्रवाई नहीं की होती, तो COVID-19 ने कहीं ज़्यादा जानें ली होतीं

जेपी नड्डा ने गया की इस सभा में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का नाम लिए बिना कहा कि चुनाव दोस्ती यारी का नहीं होता, जात-बिरादरी का नहीं होता, बल्कि चुनाव इलाके के विकास से जुड़ा होता है. नड्डा ने कहा कि आगामी चुनाव में मतदान आपके भविष्य से जुड़ा है. इस सभा में जनता दल यूनाइटेड के प्रधान महासचिव आरसीपी सिंह भी उपस्थित थे.

Also read:  प्रधानमंत्री ने 8 सालों में मोदी ने इन आठ सालों में जनता की सेवा करने वाली कूटनीति पर दिया जोर- विदेश मंत्री एस जयशंकर

नड्डा के भाषण से साफ़ था कि जहां एक ओर भाजपा के नेता मोदी सरकार के कामों पर वोट मांगेंगे वहीं नीतीश कुमार की सरकार की भी तारीफ करेंगे और वोटर को यही याद दिलाएंगे कि कितना काम किया गया. कोविड के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों के बारे में नड्डा ने कहा कि सभी लोगों की चिंता की गई. जो बाहर थे उनकी भी चिंता नीतीश जी ने की और उनके खाते में पैसा भेजा गया.