English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-29 095914

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 35 हजार 532 नए केस सामने आए हैं और 871 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले कल की तुलना में आज फिर कम हुए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 35 हजार 532 नए केस सामने आए हैं और 871 लोगों की मौत हो गई। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब घटकर 13.39 फीसदी हो गया है। बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 15 हजार 677 मामले कम आए हैं। जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

Also read:  अमेरिकन कंपनी टेस्ला को हुआ 126 अरब डॉलर का नुकसान, टेस्ला के CEO Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का सौदा किया था

एक्टिव केस घटकर 20 लाख 4 हजार 333 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 20 लाख 4 हजार 333 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 93 हजार 198 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल तीन लाख 35 हजार 939 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 83 लाख 60 हजार 710 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Also read:  RRB NTPC Protest: पटना के खान सर समेत कई संस्थानों के खिलाफ एफआईआर, हिरासत में लिए छात्रों के बयान पर एफआईआर दर्ज

अबतक 164 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 165 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 56 लाख 72 हजार 766 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 165 करोड़ 4 लाख 87 हजार 260 डोज़ दी जा चुकी हैं।

धारावी हुई कोरोना फ्री

कभी कोरोना का हॉटस्पॉट रही मुंबई की धारावी बस्ती आज कोरोना फ्री हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के धारावी में बीते शुक्रवार एक भी नया मरीज संक्रमित नहीं हुआ है। आज से एक महीने पहले यानी 27 दिसंबर को इस इलाके में कोरोना के कई मामले सामने आ रहे थे। यहां कोरोना प्रभावितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन शुक्रवार को आए शून्य मामलों के बाद लग रहा है कि अब कहीं जाकर इस इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।