English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

केंद्र सरकार ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 4 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. सोमवार को सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सदन में पार्टियों के नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी ने कोविड-19 के टीके को विकसित कर रही और उसका विनिर्माण कर रही तीन टीमों के साथ सोमवार को एक ऑनलाइन बैठक भी की है.

Also read:  केजरीवाल हरियाणा की दो दिवसीय यात्रा पर, आदमपुर उपचुनाव में AAP को वोट देने की अपील

बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी ने कोविड-19 के टीके को विकसित कर रही और उसका विनिर्माण कर रही तीन टीमों के साथ सोमवार को एक ऑनलाइन बैठक भी की है. ये तीन कंपनियां पुणे की ‘जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल लिमिटेड’, हैदराबाद की ‘बायोलॉजिकल ई लिमिटेड’ और हैदराबाद की ही ‘डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड’ हैं. मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की यात्रा भी की थी. उन्होंने इन शहरों में कोरोनावायरस टीके के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की थी.

Also read:  विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी,कहा"दिल्ली में बैठे कुछ लोग मुझे लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे

सोमवार को पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि पीएम ने इस ऑनलाइन बैठक में पीएम ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रिया पर सुझाव देने की बात कहते हुए, संबंधित विभागों को मुद्दे सुलझाने के लिए उनके साथ काम करने की सलाह दी. प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को सुझाव दिया कि उन्हें विनिर्माताओं के साथ जुड़ना चाहिए और परेशानियों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि देश और पूरी दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन कंपनियों द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल हो सकें.

Also read:  संजय राउत ने बीजेपी को दी चुनौती कहा-यदि भाजपा ऑपरेशन लोटस करना चाहती है तो ऐसा करके दिखाएं