English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

केंद्र सरकार ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 4 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. सोमवार को सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सदन में पार्टियों के नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी ने कोविड-19 के टीके को विकसित कर रही और उसका विनिर्माण कर रही तीन टीमों के साथ सोमवार को एक ऑनलाइन बैठक भी की है.

Also read:  एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा- गोवा में पांच साल में 24 विधायकों ने किया दलबदल

बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी ने कोविड-19 के टीके को विकसित कर रही और उसका विनिर्माण कर रही तीन टीमों के साथ सोमवार को एक ऑनलाइन बैठक भी की है. ये तीन कंपनियां पुणे की ‘जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल लिमिटेड’, हैदराबाद की ‘बायोलॉजिकल ई लिमिटेड’ और हैदराबाद की ही ‘डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड’ हैं. मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की यात्रा भी की थी. उन्होंने इन शहरों में कोरोनावायरस टीके के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की थी.

Also read:  असम चुनाव : इस पार्टी ने अपने ही संस्थापक को किया साइडलाइन, BJP उतारेगी उनकी सीट से उम्मीदवार

सोमवार को पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि पीएम ने इस ऑनलाइन बैठक में पीएम ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रिया पर सुझाव देने की बात कहते हुए, संबंधित विभागों को मुद्दे सुलझाने के लिए उनके साथ काम करने की सलाह दी. प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को सुझाव दिया कि उन्हें विनिर्माताओं के साथ जुड़ना चाहिए और परेशानियों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि देश और पूरी दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन कंपनियों द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल हो सकें.

Also read:  अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले-विदेशी जर्सी पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं राहुल बाबा