English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

Farm Laws: मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों पर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच जानकारी है कि भारतीय जनता पार्टी बड़ी योजना तैयार कर रही है. कृषि कानूनों पर विरोध के बीच ही बीजेपी इनके पक्ष में बड़ा अभियान चलाने जा रही है. पार्टी कृषि कानूनों को ज्यादा स्पष्ट करने के लिए पूरे देश में बड़ा अभियान चलाएगी.

Also read:  स्वास्थ्य मंत्रालय सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करता है

जानकारी है कि इस अभियान के तहत देश के 700 जिलों में प्रेस कांफ्रेंस, किसान सभाएं और चौपाल होंगी. इसके तहत 100 प्रेस कांफ्रेंस और 700 किसान सभाएं और चौपाल आयोजित करने की योजना है. इस अभियान में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ मंत्री भी जुटेंगे.

इस मिशन के तहत इन कानूनों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाएगा. सरकार ने किसान संगठनों की आंदोलन तेज करने की चेतावनी के मद्देनजर यह कदम उठाया है. इस अभियान के साथ बीजेपी कृषि कानूनों पर जनमत अपने पक्ष में करने का प्रयास करेगी.

Also read:  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी खारिज, विधायक निधि का दुरुपयोग करने का लगा आरोप

यहां तक कि सरकार किसान संगठनों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान करने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी देगी. यानी वो बताएगी कि किसानों की ओर से उठाए गए मुद्दों को लेकर वो क्या कर रही है. इसके तहत सरकार और किसान संगठनों की बातचीत का ब्यौरा जनता के सामने रखा जाएगा. सरकार द्वारा गतिरोध सुलझाने के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा.

Also read:  ज्ञानवापी विवाद मामले में दो अदालतों में अलग-अलग मुकदमों पर सुनवाई, शृंगार गौरी के मूल वाद की मेरिट पर प्रतिवादी पक्ष के वकील रखेंगे अपना पक्ष