English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

Gujarat Municipal Election Results 2021: गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों (Gujarat Civic Polls) के रुझानों में बीजेपी लगातार बढ़त (BJP Leads in Early Trend) बनाए हुए हैं. सूरत नगर निगम के लिए वोटों की गिनती पूरी हुई. 93 सीटों के साथ बीजेपी फिर सबसे बड़ी पार्टी बनी. जबकि 27 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी बीजेपी के गढ़ में मुख्य विपक्षी पार्टी बनी. सूरत नगर निगम के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने मंगलवार को इस बारे में बताया. फिलहाल अभी अन्य नगर निगमों की सीटों पर मतगणना जारी है, कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ होने का अनुमान लगाया जा रहा है. छह नगर निगमों के चुनावों में कुल 576 सीटों के लिए मतगणना जारी है.

Also read:  राष्ट्रपति कोविंद दो कैरिबियाई देशों की यात्रा पर, राष्ट्रपति कोविंद के स्वागत में खास ब्लेजर पहनकर पहुंचे सेंट विंसेंट के प्रधानमंत्री

छह नगर निगमों – अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर के 144 वार्डों की 576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था. भाजपा का लंबे समय से इन नगर निगमों में शासन है. मतों की गिनती आज सुबह नौ बजे शुरू हुई. अगर 2015 के निकाय चुनावों की बात करें तो गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 391 सीटें आई थीं, वहीं कांग्रेस 174 के आंकड़े पर सिमट गई थी.

Also read:  NCP अध्यक्ष शरद पवार ने तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय वाले पार्टी के सभी विभागों व प्रकोष्ठों को भंग करने का फैसला लिया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को इन सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई थी. राज्य निर्वाचन आयोग की के मुताबिक 46.1 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल किया था. आयोग की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार अहमदाबाद में सबसे कम 42.5 प्रतिशत और जामनगर में सर्वाधिक 53.4 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके अलावा राजकोट में 50.7 प्रतिशत, भावनगर में 49.5 प्रतिशत, वडोदरा में 47.8 प्रतिशत और सूरत में 47.1 प्रतिशत मतदान हुआ. विज्ञप्ति के अनुसार छह शहरों के कुल 1.14 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 52.83 लाख लोगों ने रविवार को मतदान किया.