English മലയാളം

Blog

IND vs ENG, 3rd Test:  अहमदाबाद टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी में अक्षर पटेल (Axar Patel) ने कमाल की गेंदबाजी की और पहली ही गेंद पर इंग्लैंड बल्लेबाज जैक क्राउली को आउट करने में सफलता पाई. ऐसा करते ही स्पिनर अक्षर पटेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पटेल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे चौथे स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कमाल किया हो. वहीं पटेल भारत के दूसरे स्पिनर हैं जो पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने में सफल रहे हों. बता दें कि इसी सीरीज में अश्विन ने भी यह कमाल किया था.

Also read:  NASA ने अंतरिक्ष से दिखाई बर्फ से ढकी हिमायल चोटी, ऐसे चमचमाती दिखी दिल्ली

बता दें कि अबतक टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कमाल बॉबी पील, एलबर्ट बोगलर और अश्विन कर चुके हैं. वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 1888 में इंग्लैंड के स्पिनर बॉबी पील ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक बैनरमैन को पारी की पहली गेंद पर आउट किया था.

Also read:  स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया,सातों नगर निगम जीतीं

बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 112 रन पर आउट हो गई थी, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 145 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 5 और जैक लीच ने 4 विकेट लिए. दोनों टीमों के स्पिनों ने कमाल की गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को पिच पर नचा कर रख दिया है.

Also read:  क्वॉड के ऑनलाइन समारोह में 12 को पीएम मोदी और जो बाइडेन की होगी मुलाकात,जापान-ऑस्ट्रेलिया भी करेंगे शिरकत

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. सीरीज का आखिरी दो टेस्ट मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा.