English മലയാളം

Blog

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटने का एलान कर दिया है। ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में अपना परचम लहराने वाली अमेजन के सीईओ के तौर पर कार्यरत जेफ बेजोस इस साल के आखिरी तक अपना पद छोड़ देंगे। जेफ बेजोस की जगह पर अमेजन वेब सर्विसेज के चीफ एंडी जेसी को इस पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।

अमेजन में हिस्सेदारी के आधार पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस ने कहा कि वो इस साल की तीसरी तिमाही में अपना पद छोड़ देंगे और इसके बदले अमेजन वेब सर्विसेज के चीफ एंडी जेसी को सीईओ का पद दिया जाएगा। यह खबर उस समय आई, जब अमेजन के मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

Also read:  भारत बंद' के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने शाम 7 बजे किसान नेताओं को बैठक के लिए बुलाया

ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कोरोना काल में लोगों ने सबसे ज्यादा ऑनलाइन खरीदारी की है। अमेजन के कर्मचारियों को लिखी एक चिट्ठी में जेफ बेजोस ने कहा कि वह महत्वपूर्ण अमेजन पहलों में लगे रहेंगे, लेकिन अब वह अपने परोपकारी पहलों जैसे अपने वन डे फंड और बेजोस अर्थ फंड के अलावा अंतरिक्ष अन्वेषण और पत्रकारिता समेत अन्य व्यावसायिक उपक्रमों पर ध्यान देंगे।

Also read:  कृषि कानून के समर्थन में आया अमेरिका, कहा- इससे दुनिया में भारतीय बाजार का प्रभाव बढ़ेगा

जेफ बेजोस की उम्र 57 साल है और अपने गैराज से उन्होंने अमेजन की शुरुआत की थी। इसके बाद इसे एक उद्यम का रूप दिया, जो बाद में ऑनलाइन रिटेल पर हावी हुआ। इसमें स्ट्रीमिंग म्यूजिक और टेलीविजन, किराये का सामान, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बहुत कुछ है।

Also read:  ममता बनर्जी को 1 और झटका, टिकट कटने से नाराज TMC विधायक देबाश्री रॉय ने दिया इस्तीफा

 

जेफ बेजोस की जगह सीईओ बनने वाली एंडी जेसी ने 1997 में अमेजन बतौर मार्केटिंग मैनेजर ज्वाइन किया और 2003 में कंपनी के क्लाउड सर्विसेज डिवीजन एडब्ल्यूएच की स्थापना की। जेफ बेजोस ने कहा कि एंडी को कंपनी में हर कोई जानता है और वह अमेजन में काफी समय से काम कर रहे हैं, वह बेहतरीन लीडर होंगे और मुझे भरोसा है।