English മലയാളം

Blog

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटने का एलान कर दिया है। ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में अपना परचम लहराने वाली अमेजन के सीईओ के तौर पर कार्यरत जेफ बेजोस इस साल के आखिरी तक अपना पद छोड़ देंगे। जेफ बेजोस की जगह पर अमेजन वेब सर्विसेज के चीफ एंडी जेसी को इस पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।

अमेजन में हिस्सेदारी के आधार पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस ने कहा कि वो इस साल की तीसरी तिमाही में अपना पद छोड़ देंगे और इसके बदले अमेजन वेब सर्विसेज के चीफ एंडी जेसी को सीईओ का पद दिया जाएगा। यह खबर उस समय आई, जब अमेजन के मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

Also read:  क्राउन प्रिंस: साक्ष्य का कानून न्यायिक सुधारों की एक नई लहर का प्रतिनिधित्व करता है

ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कोरोना काल में लोगों ने सबसे ज्यादा ऑनलाइन खरीदारी की है। अमेजन के कर्मचारियों को लिखी एक चिट्ठी में जेफ बेजोस ने कहा कि वह महत्वपूर्ण अमेजन पहलों में लगे रहेंगे, लेकिन अब वह अपने परोपकारी पहलों जैसे अपने वन डे फंड और बेजोस अर्थ फंड के अलावा अंतरिक्ष अन्वेषण और पत्रकारिता समेत अन्य व्यावसायिक उपक्रमों पर ध्यान देंगे।

Also read:  किसान आंदोलन: पंजाब में 24 घंटे में 90 मोबाइल टावरों के कनेक्शन काटे, अब तक 1500 को पहुंचाया नुकसान

जेफ बेजोस की उम्र 57 साल है और अपने गैराज से उन्होंने अमेजन की शुरुआत की थी। इसके बाद इसे एक उद्यम का रूप दिया, जो बाद में ऑनलाइन रिटेल पर हावी हुआ। इसमें स्ट्रीमिंग म्यूजिक और टेलीविजन, किराये का सामान, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बहुत कुछ है।

Also read:  सबसे पहले भारत को 'कोविशील्ड' की 4-5 करोड़ खुराक मिलेंगी, सीरम इंस्टीट्यूट ने बताया पूरा प्लान

 

जेफ बेजोस की जगह सीईओ बनने वाली एंडी जेसी ने 1997 में अमेजन बतौर मार्केटिंग मैनेजर ज्वाइन किया और 2003 में कंपनी के क्लाउड सर्विसेज डिवीजन एडब्ल्यूएच की स्थापना की। जेफ बेजोस ने कहा कि एंडी को कंपनी में हर कोई जानता है और वह अमेजन में काफी समय से काम कर रहे हैं, वह बेहतरीन लीडर होंगे और मुझे भरोसा है।