English മലയാളം

Blog

तिरुवनन्तपुरम: 

Kerala Local Body Election Results 2020 Live:केरल में बुधवार को 1,200 स्थानीय निकायों में 21,893 वार्डों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. ताजा रुझानों में सत्ताधारी सीपीएम के नेतृत्व वाली एलडीएफ सबसे आगे दिख रही है. जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ चल रही है. रूझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए काफी पीछे है. रुझानों के अनुसार, 941 ग्राम पंचायत में एलडीएफ 403, यूडीएफ 341 और एनडीए 29 और अन्य 56 सीटों पर आगे है. इसी तरह 152 ब्लॉक पंचायत में भी एलडीएफ 93, यूडीएफ 56 और एनडीए 2 वार्ड पर आगे है.

Also read:  Coronavirus India: कोरोना पर राहत भरी खबर, छह महीने बाद नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम

कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से राज्य चुनाव आयोग द्वारा मतगणना के लिए 244 केंद्र बनाए गए हैं. राज्य निर्वाचन आयुक्त वी. भास्करन ने कहा कि विशेष मतपत्रों सहित डाक मतों की गिनती पहले और EVM मतों की गिनती बाद में की जाएगी. केरल में स्थानीय निकाय चुनाव में 36,305 महिला और एक ट्रांसजेंडर समेत 74,899 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. राज्य में मलप्पुरम जिले में सबसे ज्यादा 8,387 उम्मीदवार और वायनाड में सबसे कम 1857 उम्मीदवार हैं. तीन चरण में 8 दिसंबर से चुनाव शुरू हुआ था. मतगणना आज हो रही है. इसके तहत 941 ग्राम पंचायतों, 152 ब्लॉक पंचायतों, 14 जिला पंचायतों, 86 नगरपालिकाओं और छह नगर निगम के प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा.

Also read:  COVID-19 टीकाकरण अभियान में प्राइवेट सेक्टर की बड़े पैमाने पर भागीदारी होगी:नीति आयोग के सदस्य

बता दें कि अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में इस स्थानीय चुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस चुनाव परिणाम से राजनीतिक दल अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर सकेंगे. तभी इस चुनाव में कोविड-19 संबंधी तमाम बंदिशों और निर्देशों के बावजूद प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय मुद्दों से ज्यादा राष्ट्रीय मुद्दों को उठाया गया.