English മലയാളം

Blog

NEET RESULTS 2020

नई दिल्ली: 

NTA NEET Result 2020: नीट 2020 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब नीट परीक्षा (NEET Exam 2020) के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट परीक्षा 2020 का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट  ntaneet.nic.in पर जारी करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट परीक्षा का रिजल्ज 4 बजे जारी किया जाएगा. नीट का रिजल्ट जारी करने से पहले एनटीए नीट की फाइनल आंसर की जारी करेगी. नीट के क्वेश्चन पेपर, प्रोविजनल आंसर की और OMR शीट पहले ही जारी हो चुके हैं. वहीं, नीट रिजल्ट के साथ एनटीए रैंक लिस्ट और नीट कट ऑफ भी जारी करेगी. कट ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा.

Also read:  होई कोर्ट ने CBSE से कहा- 10वीं और 12वीं के छात्रों को मार्कशीट में नाम बदलने की दें अनुमति

14 अक्टूबर को दोबारा हुई नीट की परीक्षा
उम्मीदवार जो कोरोना संक्रमण के चलते या कंटेनमेंट ज़ोन में रहने के कारण 13 सितंबर को आयोजित हुई नीट की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें 14 अक्टूबर को आयोजित हुई नीट की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया. बता दें कि 14 अक्टूबर को बचे हुए उम्मीदवारों के लिए नीट की परीक्षा दोबारा आयोजित की गई.

Also read:  Rajasthan RSMSSB Result 2020: परीक्षा के नतीजे घोषित

NEET Result 2020: रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऐसे कर सकेंगे चेक

Also read:  NEET Result 2020 Declared: नीट परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

नीट 2020 परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं.
– इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
– इसके बाद नीट एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करें.
– नीट 2020 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
– अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.