English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दुनिया की दिग्गज दवा कंपनियों में शुमार फाइजर (Pfizer) ने भारत में कोरोना वैक्सीन (COVID-19 vaccine) के आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी के लिए दिए अपने आवेदन को वापस ले लिया है. फाइजर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. फाइजर पहली कंपनी थी, जिसने भारत में वैक्सीन के आपात उपयोग की अनुमति के लिए औषधि नियामक ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के समक्ष आवेदन किया था. इससे पहले, कंपनी को ब्रिटेन और बहरीन में इस तरह की मंजूरी मिल चुकी थी.

Also read:  कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले की याचिका पर आज होगी सुनवाई, सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में याचिकाकर्ता अपनी दलील रखेंगे

फाइजर के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “कोविड-19 वैक्सीन के आपात उपयोग की अनुमति के सिलसिले में फाइजर ने तीन फरवरी को औषधि नियामक की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में हुए विचार-विमर्श और नियामक को अतिरिक्त जानकारी की जरूरत होने की हमारी समझ के आधार पर, कंपनी ने इस समय अपने आवेदन को वापस लेने का फैसला किया है.”

Also read:  249 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट, अबतक 1100 से ज्यादा लोगों को अपने वतन लाया गया

बयान में कहा गया है कि फाइजर प्राधिकरण के साथ संपर्क में रहेगा और निकट भविष्य में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जानकारी के साथ अनुमति के लिए फिर से आवेदन करेगी.