English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-07 104855

मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी होने की बात कही गई है। IMD के अनुसार, अगले कई दिनों तक ऐसे ही मौसम रह सकते हैं।

 

 भारतीय मौसम विभाग (Indian Metrological Department) के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश की संभावना है। कुछ छेत्र में भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। IMD ने बताया कि दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में तेज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कारिकल क्षेत्र में भी ज्यादा जोर से बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर पश्चिमी हिमालयी इलाकों में आज भी बर्फबारी होने की बात कही गई है।

Also read:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान, प्रधानमंत्री के आने से क्या होने वाला है? क्या परमात्मा है वो? वे कोई भगवान नहीं

इस कारण बदले हैं मौसम

IMD के अनुसार, दक्षिण पाकिस्तान और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के निचले क्षोभमंडल में चक्रवातीय विक्षोभ के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके साथ अलावा दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवातीय विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। यही कारण है कि देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है और तेज बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम का यह रूख देखकर यह कहा जा सकता है कि ऐसा मौसम आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।

Also read:  अल कासिमी के काम का जश्न मनाने के लिए कुरुम में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने यह कहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम ठीक नहीं रह सकता है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 6 से 10 मार्च तक बारिश होने की बात कही जा रही है। विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की ज्यादा संभावना जताई की गी है।

Also read:  स्पाइसजेट के उड़ानों में आ रही खराबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही, पिछले 18 दिनों में स्पाइस जेट की उड़ानों में कुछ न कुछ खराबी देखने को मिली

यहां होगी तेज बारिश, पड़ेंगे बर्फ

दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे कुछ ऐसे जगह हैं जहां आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कारिकल क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश का फोर्कास्ट किया गया है। IMD ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश के बर्फबारी होने की आशंका जताई है।