English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-28 102340

रूस ने जब यूक्रेन पर बम बरसाना शुरू किया तो यूक्रेन की आम जनता ने अपने देश की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए। ऐसा ही एक शख्स जब अपने देश के लिए लड़ने जा रहा था, तो उसकी छोटी बच्ची अपने पिता के गले लगकर रोने लगी। आजतक ने इस बच्ची को खोज निकाला है।

 

रूस-यूक्रेन वॉर के बीच युद्ध क्षेत्र से ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जो दिखाती हैं कि अगर लड़ाई छिड़ जाए तो मानवता कैसे फौजी बूटों के तले रौंद दी जाती है। कई तस्वीरें और कई कहानियां तो आपको बरबस ही रुला देंगी। पिता अपने बच्चों को छोड़ मातृभूमि की रक्षा के लिए खुद जंग में जा रहे हैं लेकिन इससे पहले वे बेटे बेटियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज देना चाहते हैं। बुजुर्ग महिलाएं क्लासिनिकोव राइफल उठा रही हैं, सांसद के हाथों में गन हैं, अभिनेता और खिलाड़ी सभी अपने पेशेवर कामों को छोड़ अपने देश के लिए हथियार उठा चुके हैं। यूक्रेन से ऐसी कई कहानियां आ रही है।

ऐसी ही एक कहानी थी एक बच्ची और एक पिता की। यूक्रेन की एक छोटी सी बच्ची युद्ध के लिए जा रहे अपने पिता के गले लगकर बिलख बिलख कर रो पड़ती है। लगभग 6-7 साल की इस बच्ची को कुछ नहीं मालूम कि उसके देश में हो क्या रहा है? इस बच्ची की जिंदगी में उथल-पुथल तब मच जाती है जब एक दिन उसके पिता घर छोड़ जंग के लिए जाने लगते हैं। बच्ची जब अपने पिता को जंग के लिए छोड़ने जाती है तो वहां का दृश्य बेहद भावुक करने वाला है।

Also read:  बीजेपी संगठन में होगा विस्तार,मूल मकसद लोकसभा चुनाव में एक मजबूत टीम के साथ जमीन पर उतरना

जंग में जाने से पहले छोटी बेटी से लिपट कर रोते रहे पापा

पापा अपनी मासूम बेटी के सीने से चिपक कर फूट फूटकर रो रहे हैं। बच्ची अपने पिता को रोते देख खुद भी बिलख पड़ती है। पिता और बेटी एक दूसरे के गले लगते हैं और खूब रोते हैं ।इस दौरान बच्ची की मां वहीं खड़ी है। देखने में तो ये दृश्य किसी फिल्म का सीन नजर आता है। लेकिन हकीकत की ये कहानी यूक्रेन से आई है।

Also read:  श्रीलंका में बनेगा मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर, भारत करगे मदद, विदेश मंत्री ने किया अहम समझौता

इस पिता-पुत्री को दुनिया ने जब टीवी स्क्रीन पर जब रोते हुए देखा तो ये वीडियो वायरल हो गया। युद्ध इंसान से मानवीय संवेदनाएं कैसे छीन सकता है। ये तस्वीर इसकी एक बानगी भर थी। जब युद्ध पर जा रहा पिता रोते हुए अपनी बेटी को गोद में उठाता है तो ये तस्वीर दिल को छू जाती है।

Also read:  इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी, इंदौर सजधज कर बेहद ही प्यारा नजर आ रहा