English മലയാളം

Blog

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक नई ऊंचाई को छुआ। सेंसेक्‍स और निफ्टी में जबरदस्‍त उछाल देखा गया। बीएसई के सेंसेक्‍स ने 43118.11 अंक पहुंच कर एक नया इतिहास रच दिया वहीं एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार के दौरान 12,598.35 के स्‍तर पर पहुंच गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के वैक्‍सीन आने की उम्‍मीदों से वैश्विक आर्थिक रिकवरी की आस मजबूत हुई है। इससे एयरलाइन और होटल के शेयरों में भी तेजी देखी गई।

Also read:  घर खरीदने वालों को सरकार ने दी बड़ी राहत, Circle Rate छूट को बढ़ाकर किया 20 फीसद

खबर लिखे जाते समय सेंसेक्‍स 459.10 अंकों के उछाल के साथ 43,056.53 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 126.85 अंकों की बढ़त के साथ 12,587.90 पर कारोबार करता नजर आया। कोरोना वायरस की वैक्‍सीन की खबर को लेकर Pfizer Ltd के शेयरों में कारोबार के दौरान 19.8 फीसद तक की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, खबर लिखे जाते समय एनएसई पर Pfizer Ltd के शेयर 7.20 फीसद की तेजी के साथ 354.70 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे थे।

Also read:  एपल को पुराने iPhone स्लो करना पड़ा भारी, देना होगा अरबों रुपये का जुर्माना

रॉयटर्स की रिपोर्ट में एसक्‍वायर कैपिटल इन्‍वेस्‍टमेंट एडवाजर्स के सीईओ सम्राट दासगुप्‍ता के हवाले से कहा गया है कि वैक्‍सीन की खबर बाजारों और निवेशकों के लिए बड़ी राहत की बात है। उन्‍हें उम्‍मीद है कि इकोनॉमिक रिकवरी जल्‍द ही शुरू होगी। उन्‍होंने कहा है कि अगला छह महीना महत्‍वपूर्ण होगा क्‍योंकि हम वैक्‍सीन को लेकर अहम बदलाव देखेंगे।

Also read:  सुरक्षित यात्रा में अमीरात वैश्विक रैंकिंग में सबसे ऊपर

निफ्टी 50 में शामिल जिन कंपनियों में सबसे अधिक तेजी दिखी उनमें बजाज फाइनेंस (7.03 फीसद), इंडसइंड बैंक (5.47 फीसद), बजाज फिनसर्व (5.44 फीसद), एसबीआई (4.67 फीसद) और एल एंड टी (4.46 फीसद) शामिल हैं। वहीं, टेक महिंद्र, सिप्‍ला, इन्‍फोसिस, एचसीएल टेक्‍नोलॉजी और नेस्‍ले इंडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।