English മലയാളം

Blog

n35325516416431046600987e475270302ef321513ab36cb6ffc9b9e64b4eb6fe65f039bb9f982e6dd5c877

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद उठाया कदम।

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया।

Also read:  ससुराल में बहू का कत्ल करने की कोशिश, विरोध कर बचाई जान, गंभीर हालात में अस्पताल पहु्ंचाया

कुछ देर बाद ही आरपीएन सिंह वह पत्र साझा किया, जिसे उन्होंने सोनिया गांधी को इस्तीफे के लिए भेजा है। इस्तीफे की कॉपी की तस्वीर शेयर करते हुए आरपीएन सिंह ने लिखा, ‘आज जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ। जय हिंद।’

Also read:  कुवैती कैबिनेट ने कतर और बहरीन के बीच राजनयिक संबंधों की बहाली का स्वागत किया

माना जा रहा है कि उन्हें बीजेपी यूपी चुनाव में कुशीनगर के पडरौना से बतौर उम्मीदवार उतार सकती है। ऐसे में वह स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

मौर्य कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। आरपीएन सिंह ओबीसी सैंथवार-कुर्मी से आते हैं और पूर्वांचल में इस जाति की अच्छी-खासी तादाद है। पूर्वांचल के हिस्सों में आरपीएन सिंह की पकड़ मजबूत मानी जाती है।

Also read:  Budget 2022: आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा, निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह पिछले वित्त वर्ष के 58% से ऊपर

वहीं, सिंह के इस्तीफे के बाद मंगलवार को उन पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा था कि वर्तमान में जो लड़ाई वो लड़ रही है, उसे लड़ने के लिए साहस होना चाहिए और यह काम ‘कायर’ नहीं कर सकते।