English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-01 122421

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग से पैदा हुई वैश्विक स्थिति के साथ ही यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया, ‘प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी।’

Also read:  देश में घटे कोरोना के मरीज, एक दिन में मिले 1233 केस

ज्ञात हो कि यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार की ओर से ‘ऑपरेशन गंगा’ चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि यूक्रेन में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरा सरकारी तंत्र चौबीस घंटे काम कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत पड़ोसी तथा विकासशील देशों के उन लोगों की भी मदद करेगा जो पूर्वी यूरोप के युद्धग्रस्त देश में फंसे हैं।

Also read:  अग्नीपथ योजना के खिलाफ देश भर में प्रर्दशन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऐलान, रक्षा मंत्रालय, कोस्ट गार्ड में 10% आरक्षण, 16 डिफेंस PSU में भी रिजर्वेशन

गौरतलब है कि 24 फरवरी को रूस द्वारा हमला करने के बाद यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी उसकी (यू्क्रेन की) सीमा चौकियों के जरिए वहां से बाहर निकाल रहा है।

Also read:  मध्य प्रदेश बीजेपी में हो सकता बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पहुंचे दिल्ली, शिवराज सरकार के कामकाज का होगा आकलन

प्रधानमंत्री मोदी ने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंच कर भारतीयों को सुरक्षित एवं सुगम तरीके से निकालने में समन्वय करने की जिम्मेदारी दी है। इसके तहत, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह पोलैंड में, किरेन रिजिजू स्लोवाकिया में, हरदीप पुरी हंगरी में जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और माल्डोवा में समन्वय करेंगे।