English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-23 152614

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए।

 

इनमें बूस्टर डोज को लेकर भी फैसला लिया गया। बैठक के बाद केजरीवाल ने लोगों से बूस्टर डोज लेने की अपील की। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की यह बैठक शहर में कोविड की स्थिति की समीक्षा करने और कोरोनोवायरस से निपटने व अस्पतालों में मौजूद संसाधनों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी।

Also read:  Coronavirus India: फिर बढ़ रही दैनिक मामलों की संख्या, पिछले 24 घंटे में मिले 47905 नए संक्रमित

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि डीडीएमए की बैठक एलजी की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में कोरोनावायरस की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही कई अहम फैसले लिए गए। ऐसे में मैं सभी दिल्लीवासियों से अपील करता हूं कि वे वैक्सीन की बूस्टर खुराक लें। त्योहारों के मौसम में अपने परिवार को कोरोनावायरस से सुरक्षित रखें। अपने आप को कोरोनावायरस से बचाने के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन करें।

Also read:  चीन से आने वाले सभी फ्लाइट्स को तुरन्त निलबंति करना चाहिए - मनीष तिवारी

जानकारी के मुताबिक बैठक में इंडोर में बैठने वाले लोगों को मास्क पहनने में छूट दी जा सकती है, को लेकर भी फैसला लिया गया। हालांकि, इससे उन लोगों को छूट नहीं दी जाएगी जो सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा बैठक में बूस्टर डोज को 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने पर जोर दिया गया। वर्तमान में अभी बूस्टर डोज का प्रतिशत दिल्ली में सिर्फ 24 प्रतिशत है।

Also read:  चीनी सैनिक जो लद्दाख सीमा के पास पकड़े गए थे, उन्हें मंगलवार रात को वापस चीन भेज दिया गया

बैठक में अस्पतालों में कोविड के इलाज में जुटे कर्मचारियों और इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से कम किए जाने को लेकर भी फैसला लिया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को कार्ययोजना बनाने की भी जिम्मेदारी दी गई है।