English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-18 104237

दिल्ली सरकार ने आज से भारत देश को दुनिया का नंबर वन देश बनाने की मुहिम की शुरुआत की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत का डंका पूरी दुनिया में बजता था। हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है। आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत कर रहे हैं उस मिशन का नाम है ‘मेक इंडिया नंबर 1’।

Also read:  LIC में बड़े बदलाव की तैयारी, पॉलिसीधारकों को लाभांश के मोर्चे पर लग सकता झटका

हम पीछे क्यों रह गए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आजादी को 75 साल हो गए हैं. इन 75 सालों में हमने बहुत कुछ पाया है। लेकिन लोगों के अंदर एक गुस्सा है कि इन 75 सालों के अंदर ऐसे कई देश हैं जो हमसे बाद में आजाद हुए आज हमसे आगे निकल गए। भारत का हर नागरिक गुस्से में है कि हम पीछे क्यों रह गए?

Also read:  नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 3 की मौत

नेताओं के भरोसे देश को छोड़ा तो पीछे हो जाएंगे

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोस्तों अगर इन पार्टियों नेताओं के भरोसे छोड़ दिया तो अगले 75 साल पीछे रह जाएंगे। इनमें से किसी को अपना परिवार प्यारा है, किसी को अपना दोस्त प्यारा है, किसी को भ्रष्टाचार करना है तो किसी को देश लूटना है।

Also read:  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीएम और चुनाव आयुक्त से अपील, कहा- तीसरी को रोकने के लिए रैलियों पर लगाएं रोक