English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-22 101900

राजधानी दिल्ली में (Weather Update Today) आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है, क्योंकि आज बारिश के आसार हैं। दिल्ली और आस पास के हिस्सों में मौसम गुरुवार से बदल गया है।

 

थोड़ी गर्मी के बाद गुरुवार को एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में आज धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही गरज के साथ दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार शहर के कई हिस्से शुक्रवार को बारिश से तर हो सकते हैं। इस कारण शहर के तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिलेगी। अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के भीतर रहेगा। साथ ही धूल भरी आंधी 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

Also read:  राज्य सरकार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को चुनाव आयुक्त बनाना भारत के संविधान के विरुद्ध: सुप्रीम कोर्ट

 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत एनसीआर के सभी हिस्सों में यह बदलाव पहाड़ी क्षेत्रों में बदले मौसम के कारण नजर आ रहा है। पहाड़ों पर बारिश का दौर शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में वहां लगातार बारिश होगी और ठंडी हवाएं चलेंगी। ऐसे में पहाड़ों के आस पास के क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। आईएमडी के मुताबिक इस वीकेंड तापमान कम ही रहेगा। यानी शनिवार और रविवार को दिल्ली का तापमान 39 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से एक बार फिर मौसम पलट सकता है और गर्मी का अहसास बढ़ सकता है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

Also read:  सऊदी विदेश मंत्री केप टाउन में रूसी और भारतीय समकक्षों के साथ मिलते हैं

 

जानें- कौन बदल मौसम का मिजाज

स्काईमेट के अनुसार लद्दाख और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश होते हुए मेघालय तक फैली हुई है।

Also read:  उत्तराखंड के युवक का सेना में भर्ती का जज्बा देख दंग रह जाओगे, रात को सड़क पर दौड़ते जीता दिल, वीडियो वायरल

एक और ट्रफ छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना के दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इनका मिलाजुला असर देश के मौसम पर पड़ रहा है।

इन राज्यों में हो सकती बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप और झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।