English മലയാളം

Blog

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने ‘इन्वेस्ट इंडिया’ को संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार 2020 के लिए विजेता घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्वेस्ट इंडिया को शुभकामनाएं संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया कि यह पुरस्कार इस बात का सबूत है कि हमारी सरकार भारत को निवेश के लिए दुनिया का पसंदीदा स्थल बनाने और कारोबार करना अधिक सुगम (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Also read:  नरेंद्र मोदी और भूटान के पीएम ने किया दूसरे चरण के RuPay कार्ड का शुभारंभ

यह पुरस्कार विश्व की निवेश संवर्धन एजेंसियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। मोदी ने कहा, पुरस्कार समारोह सोमवार को अंकटाड के मुख्यालय जिनेवा में हुआ। यह पुरस्कार दुनिया के निवेश संवर्धन एजेंसियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करता है। यह अंकटाड के 180 राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एजेंसियों के कामकाज और गतिविधियों के आकलन पर आधारित है।

अच्छी गतिविधियों को रेखांकित करता है UNCTAD
इस संदर्भ में वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि, ‘अंकटाड, इन्वेस्ट इंडिया में अपनाई गई अच्छी गतिविधियों को रेखांकित करता है। इसमें व्यापार छूट मंच, विशेष निवेश मंच, वेबिनार (इंटरनेट पर आयोजित कार्यक्रम) श्रृंखला, सोशल मीडिया पर संबंधित गतिविधियों और कोविड-19 से निपटने के उपाय पर जोर शामिल हैं।’

Also read:  Jeff Bezos: जेफ बेजोस ने किया अमेजन के सीईओ पद छोड़ने का एलान, एंडी जेसी को मिलेगी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी ‘इन्वेस्ट इंडिया’ ने निवेश संवर्धन को लेकर दीर्घकालीन रणनीतियों और गतिविधियों को अंकटाड के उच्च स्तरीय बैठकों में भी साझा किया है।

Also read:  शेयर बाजार: मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी