English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-19 110524

 पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik)के खिलाफ मामला दर्ज कराने के अगले ही दिन अब समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede)को धमकी भरा मैसेज मिला है।


मुंबई एनसीबी (Mumbai NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Former Zonal Director Sameer Wankhede) को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। दरअसल, उन्होंने बीते दिन ही एनसीपी के नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करवाने के अगले ही दिन उन्हें ये धमकी मिली है।

Also read:  बिहार की राजधानी पटना में कल विपक्षी दलों के नेताओं की महाबैठक, केजरीवाल, ममता और राहुल समेत कई बड़े नेता आज पहुंचेंगे पटना

बताया जा रहा है कि समीर वानखेड़े ने इसकी जानकारी गोरेगांव पुलिस स्टेशन को दी है। साथ ही उन्हें जो मैसेज आया है वह भी उन्होंने पुलिस के साथ शेयर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, बॉलीवुड में पिछले साल सामने आए कथित ड्रग्स मामले के बाद से ही दोनों के बीच तनाव देखा गया था।

Also read:  ट्रेन पर चढ़ते वक्त यात्री का संतुलन बिगड़ा, पटरी पर गिरा, जाने कैसे बची जान

पहले मलिक ने भी लगाया था धमकी मिलने का आरोप

बता दें कि, पिछले साल भी दोनों के बीच धमकियों को लेकर ही मामला सुर्खियों में था। तब नवाब मलिक ने दावा किया था कि उन्हें धमकी मिल रही है कि वे एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को टारगेट ना करें, जिसके बाद नवाब मलिक की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। साथ ही वानखेड़े ने भी आरोप लगाया था कि मलिक लगातार उनके खिलाफ हमला बोल रहे हैं और उनपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

Also read:  मारियुपोल के एक बड़े इस्पात संयंत्र में करीब 1,000 यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण, रूस ने किया दावा

समीर वानखेड़े ने पहले भी महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police)में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। समीर वानखेड़े ने अपनी शिकायत में कहा था कि सिविल कपड़े पहने कई लोग उनका पीछा कर रहे थे।