English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-08 122832

एयर कंडीशनर एलईडी लाइटसे जुड़ी प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव योजना का हिस्सा बनने के लिए आवेदन को फिर से खोल दिया है।आवेदन करने की सुविधा को अब 10 मार्च से 25 अप्रैल तक खोला रखा जाएगा। PLI योजना के लिए इस तारीख के बाद आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार ने एयर कंडीशनर (Air Conditioners-AC) एलईडी लाइट (Led Light) से जुड़ी प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव योजना (Production Linked Incentive, PLI) का हिस्सा बनने के लिए आवेदन को फिर से खोल दिया है।

Also read:  लालू यादव का बीजेपी पर हमला, कहा-बीजेपी के रूप में अंग्रेजी शासन की वापसी हुई है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने 6,238 करोड़ रुपये की उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन की सुविधा को खोल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई कंपनियों ने सरकार की इस पहल में शामिल होने की इच्छा जताई है।सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक इस पहल में कंपनियों को शामिल करने के लिए आवेदन खिड़की को फिर से खोला गया है।

Also read:  अफगानिस्तान से 55 हिंदू-सिख शरणार्थी दिल्ली पहुंचे, मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' कार्यक्रम के तहत उनका पुनर्वास करेंगे

पीएलआई योजना के तहत एसी एलईडी लाइट सेक्टर के लिए पहले ही सिस्का, दाइकिन, पैनासोनिक हैवल्स समेत 42 कंपनियों का चयन किया जा चुका है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन कंपनियों ने 4,614 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जाहिर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक PLI योजना के लिए आवेदन करने की सुविधा को अब 10 मार्च से 25 अप्रैल तक खोला रखा जाएगा।  PLI योजना के लिए इस तारीख के बाद किसी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Also read:  'महाकाल लोक' के दूसरे चरण का रोड मैप सामने आ गया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को समीक्षा की