English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-30 131910

सोमवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी राजस्थान के नागौर दौर पर रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और आप पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीएम केजरीवाल पर घोटाला करने और विधायक खरीदने का तंज कसा। वहीं कांग्रेस पर भी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

 

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सोमवार को नागौर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने मोदी @ 20 प्रबुद्धजन सम्मेलन (Modi 20 conference in Nagaur) का आयोजन रखा। इस दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस और आप पार्टी पर जमकर हमला बोला। साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि हमें विधायक खरीदने की आवश्यकता नहीं।

Also read:  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा-मुफ्त कहकर कल्याणकारी योजनाओं का अपमान कर रही सरकार

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में घोटाला हुआ है। उनकों डर लग रहा (Kailash Choudhary statement on Kejriwal) है कि आने वाले समय वे जेल जाएंगे। इसीलिए वह अब देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। जांच के दायरे में चाहे अरविंद केजरीवाल हों या फिर राहुल गांधी हो, यदि देश का कोई भी बड़ा नेता दोषी है तो उस पर कार्रवाई होगी।

Also read:  43 फीसदी बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 13,154 नए मामले, ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 961 हुई

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि न तो खुद गरीब का पैसा खाऊंगा और न खाने (Kailash Choudhary targets AAP and congress) दूंगा। ऐसे भ्रष्टाचारी लोग जो गरीब का पैसा खाते हैं उनपर कानूनी कार्रवाई होगी। मंत्री ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने जो घोटाले किए हैं, उनको डर है कि वह अब उजागर होंगे। इसीलिए वे ऐसी बयानबाजी करके अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Also read:  देश में कोरोना केस में हुआ इजाफा, पिछले 24 घंटों में 2700 से ज्यादा केस मिले

मंत्री ने कहा कि ईडी और सीबीआई जांच तो पहले भी होती (Kailash Choudhary on ED investigation) थी। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ईडी और सीबीआई नहीं आई है। अब राहुल गांधी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर रहे हैं। आप पार्टी ने भ्रष्टाचार किया है तो उनके कार्यकर्ता भी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन जैसी चीजें करने की आवश्यकता क्यों है। अगर वे निर्दोष हैं तो फिर डर किस बात का?