English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-13 105005

देश में बीते 24 घंटे में नए कोरोना केस, सक्रिय केस और संक्रमण दर तीनों में गिरावट आई। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 4271 की गिरावट आई है। हालांकि बीते 24 घंटे में महामारी से 68 मौतें दर्ज हुई हैं। इनमें केरल द्वारा जोड़ी गई 24 मौतें शामिल हैं।

 

शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार 15,815 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 20,018 मरीज कोरोना से उबर गए। देश में सक्रिय केस शुक्रवार की तुलना में और घटकर 1,19,264 हो गई। दैनिक संक्रमण दर 4.36 फीसदी रह गई है।

Also read:  मायावती ने विरोधियों पर साधा निशाना, कहा-जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती

सक्रिय केस कुल केस की तुलना में घटकर 0.27 फीसदी हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 68 मौतों के साथ कुल मौतें बढ़कर 5,26,996 हो गई है। इसी तरह कुल केस बढ़कर 4,42,39,372 हो गए हैं। शुक्रवार को देश में 16,561 नए संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 5.44 फीसदी दर्ज की गई थी। शनिवार को राष्ट्रीय कोविड रिकवरी रेट 98.54 फीसदी दर्ज की गई। शनिवार को साप्ताहिक संक्रमण दर 4.79 फीसदी दर्ज की गई। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी।

महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,35,93,112 हो गई है। देशव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड वैक्सीन की 207.71 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Also read:  100 करोड़ रुपये की वसूली मामले की जांच के लिए बनायी चांदीवाल कमीशन ने अपनी रिपोर्ट , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपी