देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अलग अलग हिस्सों से कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है।
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं इसका उलंघ्घन करने वालों पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।
Masks made mandatory again दिल्ली सरकार के अधिसूचना के मुताबिक, इस प्रावधान के तहत निजी चार पहिया वाहनों में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लागू नहीं होगा। निजी वाहन चालकों को सख्ती से मुख्य रखा गया है।
Also read: आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में इंटरनेट बंद, घर से काम और ऑनलाइन कक्षाएं प्रभावित
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को आठ लोगों की मौत हुई, जबकि मंगलवार को भी सात लोगों की जान गई थी। विगत 10 दिनों में 40 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसे देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।