English മലയാളം

Blog

भोपाल: 

MP Coronavirus Update: मध्यप्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 723 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,72,082 हो गई. राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,958 हो गई. मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से राजगढ़ में दो और भोपाल, ग्वालियर, खरगोन, होशंगाबाद एवं दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.”

Also read:  आजाद के इस्तीफे असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान, कहा- 'मैंने 2015 में ही कहा था कि कांग्रेस में सिर्फ गांधी रह जाएंगे...'

अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 682 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 481, उज्जैन में 97, सागर में 124, जबलपुर में 203 एवं ग्वालियर में 162 लोगों की मौत हुई हैं. बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं.”

Also read:  बिहार में विपक्ष में सत्ता पाने की आस जगी, आरजेडी अब रणनीति तैयार करने में जुटी

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 220 नए मामले भोपाल जिले में आए, जबकि इंदौर में 77, जबलपुर में 34 एवं ग्वालियर में 36 नए मामले सामने आए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,72,082 संक्रमितों में से अब तक 1,60,586 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 8,538 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

Also read:  UP Election 2022: आजम करेंगे जेल से नामांकन, कोर्ट ने दी अनुमति; सपा ने रामपुर सदर से दिया है टिकट

उन्होंने कहा कि रविवार को 1,107 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.