English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-18 145432

देश में महंगाई का दौर फिर से लौट आया है ऐसे में विपक्षी पार्टी केंद्र सरकार को निशाना बनाने से भी पीछे नहीं हट रही हैं। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई खाद्य वस्तुओं को माल एवं सेवा कर यही की (GST) के दरों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने दुनिया की एक तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

Also read:  राज्यसभा चुनाव के लिए छत्रपती संभाजी महाराज की दावेदारी मु्श्किल में, संजय राऊत ने राज्यसभा की छटी सीट पर दावा किया

 

उन्होंने दही, लस्सी, पनीर और कई अन्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने से जुड़ा एक चार्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, ”उच्च दर वाला कर, कोई रोजगार नहीं। यह उच्च कोटि का उदाहरण है कि भाजपा ने कैसे दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को नष्ट कर दिया।”

Also read:  गुजरात के युवा नेता, हार्दिक, जिग्नेश और अल्पेश कहां हैं 2017 चुनाव के बाद, 2022 चुनाव में कहां हैं इनका भविष्य

जीएसटी परिषद के फैसले लागू होने के बाद सोमवार से कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इनमें पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, पनीर और दही शामिल हैं, जिन पर पांच प्रतिशत जीएसटी देना होगा।

Also read:  आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किया नोटिस

इस तरह 5,000 रुपये से अधिक किराये वाले अस्पताल के कमरों पर भी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा 1,000 रुपये प्रतिदिन से कम किराये वाले होटल के कमरों पर 12 प्रतिशत की दर से कर लगाने की बात कही गयी है