English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-30 115010

ऑस्ट्रेलिया में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां खालिस्तानी समर्थकों ने कुछ भारतीय लोगों पर हमला कर दिया है। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है।

 

सोशल मीडिया पर इस हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि कुछ भारतीय हाथ में तिरंगा लिए हैं, इसी दौरान खालिस्तानी समर्थक इनपर हमला बोल देते हैं, जिसमे कई भारतीय घायल हो जाते हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,जहां पर 5 भारतीयों की मौत हो गई। द ऑस्ट्रेलिया टुडे के ट्विटर हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमे कहा गया है कि खालिस्तानी गुंडों ने मेलबर्न में हमला कर दिया।

Also read:  दिल्ली के प्रशासनिक अधिकार को लेकर केंद्र राज्य सरकार के बीच जारी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 5 जजों की संविधान पीठ को सौंपा मामला

वीडियो के वायरल होने के बाद भातरीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं खालिस्तान समर्थक। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। गैर सामाजिक तत्व इस तरह की हरकतों से देश की शांति को बिगाड़ना चाहते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिए, दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय नागरिक हाथ में तिरंगा लिए हैं और मौके से भाग रहे हैं। एक व्यक्ति को देखा जा सकता है कि वह तिरंग को नुकसान पहुंचा रहा है, उसे फेंक रहा है।

इस हमले के बाद विक्टोरिया पुलिस ने बयान जारी करके कहा है कि जब खालिस्तानी रेफ्रेंडम कार्यक्रम फेडरेशन स्क्वॉयर पर हो रहा था तो उस वक्त पुलिस बल वहां मौजूद था। इस दौरान दोपहर 12.45 और शाम 4.30 बजे दो घटनाए हुई हैं। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और भीड़ को तितर-बितर किया। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेलबर्न ईस्ट नेबरहुट पुलिसिंग टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also read:  कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर आज PM मोदी करेंगे बैठक, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल