English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-07-16 104819

सुभासपा और भाजपा के गठबंधन की खबरों को आज व‍िराम लग गया।

अम‍ित शाह के साथ ओपी राजभर ने भी ट्वीट कर एनडीए और सुभासपा के गंठबंधन पर मुहर लगा दी है। अब लोकसभा इलेक्‍शन 2024 में दोनों पार्ट‍ियां साथ म‍िलकर चुनावी ताल ठोकेंगी।

लोकसभा की ज‍िन तीन सीटों पर हारी थी भाजपा वहां है सुभासपा का जलवा

पिछले लोकसभा के चुनाव में पूर्वांचल की अहम सीटों में शुमार गाजीपुर, घोषी व जौनपुर लोकसभा सीट भाजपा हार गई थी। तीनों सीटें सपा-बसपा के कारण बसपा के खाते में चली गई थी। अब इन सभी सीटों पर भाजपा का पूरा फोकस है। वह हर हाल में पिछले चुनाव में विपक्ष के खाते में गई सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। सुभासपा के साथ आने के बाद अच्छा खासा वोट बैंक भाजपा को मिलना तय है, जो भाजपा के लिए जीत की राह आसान करेगा।

Also read:  महिला विश्व कप : स्मृति मंधाना औरहरमनप्रीत कौर ने जड़ा सतक, भारत ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 318 रन का लक्ष्य

ओपी राजभर ने कभी अख‍िलेश को दी थी सड़क पर संघर्ष करने की सलाह

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कभी अखिलेश यादव को वातानुकूलित कमरे से बाहर निकलकर सड़क पर संघर्ष करने की सलाह दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि सपा और बसपा को वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना चाहिये। उनकी दलील थी कि जब दोनों ही दल पिछड़ों और वंचितों की लड़ाई लड़ रहे हैं तो फिर चुनाव अलग- अलग क्यों लड़ते हैं। अब सुभासपा ने भाजपा के साथ हाथ म‍िलाया है।

Also read:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया

2022 में सुभासपा ने सपा के साथ लड़ा था व‍िधानसभा चुनाव

बता दें क‍ि सुभासपा और सपा ने 2022 का विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ा था। सुभासपा ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था और छह पर जीत हासिल की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थी और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद सत्ता में शामिल भी हुई थी लेकिन बाद में पार्टी सरकार से अलग हो गयी थी।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा क‍ि ओपी राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं ।

Also read:  मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार द्वीप में चक्रवात आसनी को लेकर किया अलर्ट जारी, बचाव दल किए गए तैनात

राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

ओपी राजभर ने ट्वीट कर कहा क‍ि भाजपा और सुभासपा आए साथ। सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी।