English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-20 103129

 उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से जारी तेज गर्मी के बीच लोगों को आज मामूली राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज से मौसम बदल सकता है।

 

दिल्ली, असम, मेघालय और आस-पास के राज्यों में आज झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा, कल यानी 21 अप्रैल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दोनों दिन हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात में भी आज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

बता दें कि दिल्ली में इससे पहले वर्ष 2011 में 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा था। वहीं, 2012 से लेकर पिछले साल तक तक अप्रैल में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तीखी और तेज हो गई। दोपहर के समय लोगों ने गर्म हवा के थपेड़े महसूस किए।

Also read:  दोस्त ने की दोस्त की हत्या, शव को घर ले जाकर बोले- 'आंटी हमने तेरे बेटे को मौत की नींद सुला दिया इसे जगा ले'

 

अंधड़ के साथ हल्की बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

 

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिल्ली के मौसम पर बुधवार से दिखने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार दिन में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, लेकिन शाम के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। रात के समय 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते लोगों को लू की तपिश से राहत मिलेगी।

 

उत्तराखंड में 13 तो हिमाचल में 25 वर्ष का रिकार्ड टूटा

उत्तराखंड में चटक धूप से मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना है। पारे के शीर्ष पर पहुंचने से जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार अब तक इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जबकि, अपै्रल में पारे ने पुराने रिकार्ड ध्वस्त करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। बीते 13 वर्षो में यह अपै्रल सबसे गर्म बीत रहा है। ज्यादातर मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। वहीं, हिमाचल के ऊना में भी 19 अप्रैल को गर्मी का 25 साल का रिकार्ड टूटा। ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना में वर्ष 1997 में 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, मैदानों में अंधड़ की आशंका है।

Also read:  यूपी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस तय करेगी अपना प्रदेश अध्यक्ष

 

कश्मीर में बारिश से गर्मी से मिली राहत, तप रहा जम्मू

 

मौसम विभाग का पुर्वानुमान सही साबित हुआ और मंगलवार को कश्मीर में कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इससे सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में भी गिरावट आ गई है। वहीं, जम्मू में दिनभर तेज धूप से लोग बेहाल रहे। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान भी कश्मीर में अधिकांश इलाकों में हलकी से सामान्य दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

Also read:  दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में AAP का लहराया परचम, 5 में से 4 सीटें जीती

 

पंजाब के कई जिलों में चली धूल भरी आंधी, आज बारिश के आसार

 

पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को धूल भरी आंधी चली। इससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कई जिलों में लू की वजह से तापमान चढ़ा और लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। इंडिया मेट्रोलाजिकल सेंटर चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार को मुक्तसर में दिन का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तीसरा दिन रहा, जब मुक्तसर पंजाब में सबसे गर्म था। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी पंजाब के कई जिलों में तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलेगी और बारिश की भी संभावना है। कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि, 22 अप्रैल के बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा।