English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-29 172122

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक पुलिस निरीक्षक और दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस को बुधवार रात ध्रांगधरा कस्बे में स्थिति पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा।

 

पुलिस सब-इंस्पेक्टर के.डी. जडेजा के मुताबिक, रात करीब साढ़े नौ बजे दो समुदायों के बीच उस समय झड़प हो गई जब पत्थर और अन्य हथियारों से लैस 200 लोगों की भीड़ ने दूसरे समूह पर हमला कर दिया।

Also read:  मोदी सरकार से लेनदेन पर क्रिप्टो उद्योग ने TDS कम करने की लगाई गुहार

दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुए। ध्रांगधरा पुलिस निरीक्षक आर.सी. चौधरी ने एक टीम का नेतृत्व किया, जिसने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस बीच वह और दो कांस्टेबल घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि एक समूह का नेतृत्व हितेश चौहान, महेंद्र परमार, हर्षद सिंध और अन्य लोग कर रहे थे, जबकि दूसरे समूह का नेतृत्व अज्जू मानेक, राजा बाबू मानेक और अन्य कर रहे थे।

Also read:  राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद दूसरे गवाह ओम प्रकाश पाल को भी खुद की हत्या का ड़र सताने लगा

बताया जा रहा है कि एक लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर सामुदायिक झड़प हुई थी।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराएं अवैध रूप से इकट्ठा होने, दंगा करने, घातक हथियारों से लैस, अपराध करने के सामान्य इरादे से गैर-कानूनी सभा, लोक सेवक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने, समूह संघर्ष और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Also read:  गौतमबुद्ध नगर जिले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध