English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-24 155707

गोवा के नेता उत्पल पर्रिकर ने भारत की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की विश्वसनीयता पर संदेह करने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मंगलवार को निंदा की और कहा कि ऐसे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार के बयान दिया जाना आश्चर्यजनक नहीं है, जिसने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को ”ओसामा जी” कहा हो।

 

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सोमवार को जम्मू में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाया था और सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था, ”वे (केंद्र) ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।”

Also read:  Morbi Bridge Collapse: दिग्विजय सिंह ने गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस्तीफे की मांग की

भारत ने सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादी हमले के जवाब में नियंत्रण रेखा के पार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी। उत्पल पर्रिकर के पिता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर तब देश के रक्षा मंत्री थे।

Also read:  सीएमओ यूपी का ट्वीटर अकाउंट हैक, हैक होने के कुछ घंटे बाद रिस्टोर कर लिया गया

उत्पल पर्रिकर ने कहा, ”दिग्विजय सिंह ने जो कहा है, वह कोई हैरानी की बात नहीं है। वह लगातार इस प्रकार की बातें करते रहे हैं। भले ही वह ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की बात हो या एक सबसे खूंखार आतंकवादी को ‘ओसामा जी’ कहकर संबोधित करना हो।”

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए हमलों का मुख्य षड्यंत्रकर्ता एवं अलकायदा का तत्कालीन प्रमुख ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में अमेरिकी बलों के हमले में मारा गया था। खबरों के अनुसार इसके बाद सिंह ने लादेन को ”ओसामा जी” कहकर संबोधित किया था। उत्पल पर्रिकर ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी के ऊपरी स्तर पर वास्तव में ऐसे ही लोगों का जमावड़ा है और वे एक विशेष परिवार के प्रति निष्ठा को सभी चीजों से ऊपर रखते हैं।”

Also read:  उत्तर प्रदेश में अब निकाय चुनाव को लेकर माहौल गरमाने लगा, कैबिनेट में ओबसी रिजर्वेशन को लेकर अध्यादेश को मंजूरी

उन्होंने कहा, ”यह उनके लिए दुर्भाग्य और देश के लिए सौभाग्य की बात है कि लोगों को इस बात का एहसास हो गया है और वे आम चुनावों में अपना कर्तव्य निभाते हुए उन्हें खारिज कर रहे हैं।”