English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-08-04 104730

गौरीकुंड डाट पुलिया के पास भारी बारिश व ऊपर से भूस्खलन होने के कारण दो दुकानें व एक खोखा बहने की सूचना है। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर हैं।

सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा बताया गया कि उनमें कुछ आदमियों की होने की सूचना है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मयउपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

वहीं लगातार बारिश होने से फिलहाल सर्च व रेस्क्यू कार्य को रोका गया है तथा सभी टीमें मौके पर उपस्थित हैं। इन टीमों में डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस तहसील उखीमठ, तहसीलदार‌ है ।

Also read:  भारत ने जीता U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप, 5 वीं बार खिताब किया अपने नाम

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन होने के कारण दो दुकानें और एक खोखा बहने की सूचना प्राप्त हुई थी। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा बताया गया कि उक्त स्थान में 13 लोगों की होने की सूचना है, जो लापता हैं।

Also read:  Lockdown in Delhi: दिल्ली में बंद हो सकते हैं ये बाजार,पढ़ें पूरी लिस्ट

ये लोग हैं लापता

नाम – उम्र – पता

आशु – 23 साल – जनई

प्रियांशु चमोला पुत्र कमलेश चमोला – 18 साल – निवासी तिलवाड़ा

रणबीर सिंह – 28 साल – बस्टी

अमर बोहरा पुत्र मान बहादुर बोहरा – नेपाल

अनिता बोहरा पत्नी अमर बोहरा – 26 साल – नेपाल

Also read:  मासीरा द्वीप एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल, मासीरा साल भर आगंतुकों को आकर्षित करता है, मसीरा के समुद्र तटों पर बिखरे हुए कछुओं से आकर्षित होते

राधिका बोहरा पुत्री अमर बोहरा – 14 साल – नेपाल

पिंकी बोहरा पुत्री अमर बोहरा – 8 साल – नेपाल

पृथ्वी बोहरा पुत्र अमर बोहरा – 7 साल – नेपाल

जटिल पुत्र अमर बोहरा – 6 साल – नेपाल

वकील पुत्र अमर बोहरा – 3 साल – नेपाल

विनोद पुत्री बदन सिंह – 26 साल – खानवा भरतपुर

मुलायम पुत्र जसवंत सिंह – 25 साल – नगला बंजारा, सहारनपुर