English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-24 105454

इन दिनों उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसका असर यातायात पर भी पड़ रहा है। रात के समय में कोहरा इतना घना हो जाता है कि कई बार ट्रेनों का चलना भी मुश्किल हो जाता है।

 

बदले मौसम के कारण ट्रेन आवाजाही काफी प्रभावित हो रही है।

इसके साथ ही कई जगहों पर डेवलपमेंट वर्क चल रहा है जिसके कारण भी ट्रेन को डायवर्ट किया जा रहा है या फिर कैंसिल की जा रही है। भारतीय रेलवे रोजाना आधार पर कैंसिल होने वाली या फिर डायवर्ट की जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट जारी करता है। सोमवार को करीब 500 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

Also read:  प्रत्येक कुवैती प्रति वर्ष 51 किलोग्राम कचरा पैदा करता है, वैश्विक औसत से दोगुना

NTES यानी नेशनल ट्रेन इन्क्वॉयरी सिस्टम पर उपलब्ध डेटा (https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/) के मुताबिक 24 जनवरी को अब तक 494 ट्रेन कैंसिल की जा चुकी हैं। 9 ट्रेन री-शेड्यूल की गई हैं, जबकि 10 ट्रेन के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

Also read:  नोएडा में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग शुरू, खुले में सार्वजनिक जगह शराब पीने वालों पर अंकुश

आज रद्द की गई अधिकांश ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में चलने वाली हैं। ऐसे में अगर आप आज कहीं ट्रेन से यात्रा की प्लानिंग बना रहे हैं तो ट्रेन कैंसिल भी है इसका पता जरूर लगाएं।

Also read:  श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: दस दिसंबर को अगली सुनवाई

आपकी ट्रेन भी तो कैंसिल नहीं है, इसे जानने के लिए रेल मंत्रालय के ऐप एनटीईएस NTES पर जानकारी ले सकते हैं। यदि आप कंप्यूटर पर चेक करना चाहें तो आप https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes / पर जाकर कैंसिल ट्रेनों की सूची देख सकते हैं।