English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-08-23 100046

आधिकारिक सूत्रों ने कहा “प्रधानमंत्री चंद्रयान लैंडिंग के दौरान इसरो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।” भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम लगभग 604 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है। यदि लैंडर लैंडिंग में सफल रहता है तो यह पहली बार होगा कि किसी अंतरिक्ष यान ने इस क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग की हो।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सभी भारतीय में उत्सुकता है। देश भर में चंद्रयान के सॉफ्ट लैंडिंग की दुआएं की जा रही हैं। वहीं, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। वे ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक यात्रा पर हैं, लेकिन वे वहां से वर्चुअली इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Also read:  अखिलेश यादव ने ईवीएम पर गड़बड़ी पर लगाया आरोप, भाजपा ने कहा- हार के डर से बौखला गए हैं अखिलेश

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, “प्रधानमंत्री चंद्रयान लैंडिंग के दौरान इसरो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।” भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, बुधवार शाम लगभग 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है। यदि लैंडर, लैंडिंग में सफल रहता है, तो यह पहली बार होगा कि किसी अंतरिक्ष यान ने इस क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग की हो।

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: लंदन बरो आफ साउथवार्क के महापौर सुनील चौपड़ा ने कहा- लंदन को भी इस इंदौर शहर से सीखने की जरूरत।

विदेशों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर किया जा रहा हवन 

बुधवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के प्रयास से पहले दुनिया भर से शुभकामनाएं आ रही हैं। लंदन के उक्सब्रिज में भारतीय छात्रों और शोध विद्वानों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए आद्या शक्ति माताजी मंदिर में एक विशेष प्रार्थना का आयोजन किया। इस बीच, चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारतवंशियों के सदस्यों ने अमेरिका के वर्जीनिया में एक मंदिर में हवन किया।

देश के कई राज्यों में की गई पूजा-अर्चना 

वहीं अगर भारत की बात करें तो देशभर में लोग हवन और दुआएं कर रहे हैं। भारत के तीसरे चंद्र मिशन के समापन क्षण से पहले ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर गंगा आरती की गई। चंद्रयान-3 लैंडर की सफल लैंडिंग के लिए भुवनेश्वर, वाराणसी और प्रयागराज में लोगों ने ‘हवन’ किया और प्रार्थना की। वडोदरा के बच्चों के एक समूह ने भी चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने नमाज अदा की।