English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-27 093806

उत्तराखंड में गुरूवार को केदारनाथ यात्रा (Kedarnath) पर आए चार और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की भी तबीयत खराब हो गई है।

 

चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) में श्रद्धालुओं की मौत की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. उत्तराखंड में गुरूवार को केदारनाथ यात्रा (Kedarnath) पर आए चार और श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी। उच्च हिमालयी क्षेत्र की जटिल जलवायु के कारण चारधाम यात्रा के दौरान जा गंवाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. यात्रा शुरू होने के बाद बीते 24 दिनों में तब तक कुल 83 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

Also read:  दिल्ली में विस्फोट होने के बाद ढही दो मंजिला इमारत, स्थानीय लोगों ने गैस लीक के बारे में की थी शिकायत, अधिकारियों ने नहीं सुनी

 

3 मई को शुरू हुई चार धाम यात्रा में अब तक कुल 83 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। वहीं बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की भी तबीयत खराब हो गई है। गुरुवार को केदारनाथ में व्यवस्थाओं का जायजा लेने अजेंद्र अजय पहुंचे थे। लेकिन तभी उनकी तबियत बिगड़ी गई, जिसके बाद हेलीकॉप्टर से उन्हें रेस्क्यू करके गुप्तकाशी ले जाया गया।

Also read:  दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जामिया यूनिवर्सिटी में भड़काऊ भाषण देने के एक मामले में शरजील इमाम को जमानत दे दी

कितने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

3 मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में लगातार श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अबतक दस लाख से ज्यादा तीर्थयात्री चार धाम के दर्शन कर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार बदरीनाथ धाम कपाट खुलने के बाद अब तक 3.4 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री धाम पहुंच चुके हैं। साथ ही केदारनाथ धाम कपाट खुलने के बाद अब तक 3.3 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके है। इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 33,445 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

Also read:  यूक्रेन के कीव में फिर एक और भारतीय छात्र पर गोली से हमला, किरेन रिजिजू और जनरल वीके सिंह, यूक्रेन से सटे देशों में भारतीय नागरिक को लिकालने के लिए कर रहे प्रयास

 

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद अब तक 2 लाख और यमुनोत्री धाम कपाट खुलने के बाद अब तक 1.4 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री यमुनोत्री पहुंच गये हैं। वहीं 25 मई तक बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 6.76 लाख है। इसी दिन तक गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 3,49 लाख रही।